H1 Title Text

03-09-2026

Auction Sept 2026

📢 नीलामी सूचना

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिमला जिला शिमला (हि. प्र.) द्वारा संस्थान के अनुपयोगी भण्डार में उपलब्ध पुराने सामान/नकारा वस्तुओं एवं लोहे की नीलामी आयोजित की जा रही है।

सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि उक्त सामान की नीलामी दिनांक 08 सितम्बर 2026 को दोपहर 12:00 बजे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिमला के प्रांगण में आयोजित की जाएगी।

नीलामी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी:

  • नीलामी की तिथि: 08.09.2026

  • समय: दोपहर 12:00 बजे

  • स्थान: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिमला, जिला शिमला (हि. प्र.)

  • इच्छुक बोलीदाता को बोली देने से पूर्व संस्थान के कैशियर के पास ₹10,000/- बतौर जमानत राशि दिनांक 08.09.2026 को दोपहर 12:00 बजे तक जमा करवानी होगी।

  • सफल बोलीदाता के नाम जमानत राशि समायोजित की जाएगी तथा अन्य बोलीदाताओं की जमानत राशि वापस कर दी जाएगी।

  • नीलामी में शामिल सामान का निरीक्षण दिनांक 07.09.2026 को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक किया जा सकता है।

  • बोलीदाता को वैध रजिस्ट्रेशन प्रमाण-पत्र, फर्म/कम्पनी के अधिकृत प्रतिनिधि का पहचान-पत्र एवं आधार कार्ड की स्व-सत्यापित छायाप्रति तथा मूल दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा।

  • उच्चतम बोलीदाता के पक्ष में बोली बंद की जाएगी। सफल बोलीदाता को स्वीकृत मूल्य की 50% राशि मौके पर जमा करवानी होगी तथा शेष राशि बोली समाप्त होने के 48 घंटे के भीतर जमा करवानी होगी।

  • नीलामी का सामान जिस स्थिति में है, उसी स्थिति में नीलाम किया जाएगा। इच्छुक बोलीदाता सामान का निरीक्षण करके ही बोली लगाए।

  • सफल बोलीदाता को स्वीकृत लॉट का सम्पूर्ण सामान, जिसमें लोहे के साथ-साथ बेकार/कम मूल्य की सामग्री जैसे प्लास्टिक, लकड़ी, स्क्रैप आदि भी शामिल हैं, पूर्ण रूप से उठाना होगा।

  • संस्थान परिसर में किसी भी प्रकार का अवशेष अथवा नकारा सामान छोड़ना सख्त वर्जित होगा।

  • निर्धारित अवधि में नीलामी का सामान न उठाए जाने की स्थिति में जमा राशि जब्त की जा सकती है तथा इसके लिए बोलीदाता स्वयं जिम्मेदार होगा।

  • किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में संस्थान की नीलामी समिति का निर्णय सर्वमान्य एवं अंतिम होगा।

सामान का निरीक्षण:
दिनांक 07.09.2026 | प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक

नीलामी:
दिनांक 08.09.2026 | दोपहर 12:00 बजे

जमानत राशि: ₹10,000/-

पत्र संख्या: STV(IT)SML/Store/Auction/2022- 2977-2980
दिनांक: 31.08.2026

स्थान:
औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, शिमला
जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश-05

Auction Notice Sept 2026 Download File